झबरेड़ा 18 फरवरी। कस्बा व क्षेत्र में चल रहे गन्ना कोलहूओ में विद्युत बिल में बढ़ोतरी के साथ-साथ एरियर व इंस्टॉलमेंट के हजारों रुपए जोड़कर ऊर्जा निगम द्वारा भेजने से परेशान किसानों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर बढ़ा हुआ विद्युत बिल वापस कर पूर्ववत विद्युत बिल भिजवाने की मांग की है। विधायक द्वारा उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का हाल करने का किसानों को आश्वासन दिया गया है।

ग्राम सढ़ोली स्थित क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति के कैंप कार्यालय पर बुधवार को क्षेत्रीय किसानों व गन्ना कोलहू संचालकों की हुई बैठक में किसानों द्वारा विद्युत संबंधी समस्या बताई गई। किसानों व गन्ना कोलहू संचालकों का कहना है कि ऊर्जा निगम की मनमानी के चलते किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। किसानों के खेतों में चल रहे गन्ना कोलहूओ का विद्युत बिल छ महीने पहले दो रुपए 70 पैसे प्रति यूनिट आता था ।इस बार विद्युत बिल में ऊर्जा विभाग द्वारा 1 रुपया 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी करते हुए 3 रुपए 80 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से निगम द्वारा किसानों को विद्युत बिल भेजा गया है। इस बढे हुए विद्युत बिल के साथ-साथ एरियर व इंस्टॉलमेंट के नाम पर 40 हजार से 50 हजार तक विद्युत बिल के साथ जोड़कर भेजे गए हैं । ऊर्जा निगम की मन मानी के कारण किसान परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि वह मजदूरों के साथ मिलकर गन्ना कोलहू संचालित कर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। विधायक वीरेंद्र जाती द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया है कि वह उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे।





