Oplus_16908288
झबरेड़ा 1 फरवरी। गन्ना कोल्हू में गर्म रस के कढ़ाहे में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की देहरादून स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार रात्रि मौत हो गई ।मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर स्थित संचालित हो रहे एक गन्ना कोलहू में कस्बा निवासी 45 वर्षीय मुरसलीन गन्ने का रस पका कर गुड बनाने का काम करता था। 9 जनवरी को सुबह गन्ना कोलहू में प्रतिदिन की तरह रस पकाने का काम कर रहा था। अचानक उक्त का किसी तरह संतुलन बिगड़ने से वह गर्म खोलते हुए गन्ने के रस के कढ़ाहे में गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोलहू में काम करने वाले अन्य लोगों द्वारा उक्त को रस के कड़ाहे से बाहर निकाला गया तथा इलाज के लिए देवबन्द डॉक्टर के यहां ले जाया गया। डॉक्टर द्वारा घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया यहां से भी डॉक्टर द्वारा घायल की हालत गंभीर देखते हुए उक्त को देहरादून डॉक्टर के यहां रेफर किया गया था। शनिवार रात्रि 22 दिन बाद इलाज के दौरान उक्त की मौत हो गई। मौत का पता लगते हैं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
