झबरेड़ा 17 फरवरी। न्यायालय से वांछित चल रहे एक गैर जमानतीय वारंटी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ग्राम खजुरी निवासी अनमोल पुत्र गुरुदत्त गाली गलौज व मारपीट के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उक्त के गैर जमानती वारंट जारी करने पर पुलिस द्वारा उक्त को वारंटी के घर पर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त का चालान करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।





