झबरेड़ा 20 फरवरी। थाना क्षेत्र के गांव में दो युवक पड़ोस की नाबालिक लड़की के मकान में घुस गए तथा लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगे। लड़की द्वारा शोर मचाने पर दोनों युवक उसे छोड़कर छत के रास्ते ही भाग गए। नाबालिक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात्रि लगभग 2 बजे जब सभी परिजन सोए हुए थे। उसी समय पड़ोस के दो युवक मकान की छत से होकर पड़ोस में दूसरे मकान में चले गए ।मकान के एक कमरे में सो रही नाबालिक लड़की के साथ दोनों युवक छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरदस्ती उठा कर ले जाने लगे ।जबरदस्ती होते देख लड़की द्वारा शोर मचा दिया गया। शोर सुनकर लड़की के माता-पिता व अन्य परिजन उठ गए ।परिजनों के उठने पर दोनों लड़के लड़की को छोड़कर मकान की छत के रास्ते ही भाग गए । मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त संबंध में तहरीर मिल गई है। मामले की सघनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।





