झबरेड़ा 19 मार्च। आगामी त्योहार ईद उल फितर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र शुयाल के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों,सीएलजी मेंबर्स और ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखें। पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी और सलाह दी गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। बिना पुष्टि के कोई भी संवेदनशील पोस्ट शेयर न करें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुर्बान अली, सलमान, सलीम, मुनव्वर, सत्तार, सुलेमान, डॉ भुरू, डॉ परवेज,शहबान, जमशेद, शमशाद आदि लोग मौजूद रहे।





