झबरेड़ा 25 फरवरी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए झबरेड़ा पुलिस ने थाने के बाहर सार्वजनिक सड़क पर हंगामा और हुड़दंग कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रदीप और उसके साथियों ने झबरेड़ा थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर जमकर शोर-शराबा और हंगामा किया। सड़क पर सरेआम हो रहे इस फसाद से जहां राहगीरों को असुविधा हुई वहीं माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाने और वहां से हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवकों ने पुलिस की बात को अनसुना कर दिया। हंगामे पर काबू पाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितो को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपितो प्रदीप कुमार,रजनीश,अशोक,रॉकी की पहचान ग्राम सढोली, थाना झबरेड़ा के रूप में की। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चालान करते हुए न्यायालय में पेश किए गए हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रोहित कुमार,हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार,कांस्टेबल नसीबुदिन शामिल रहे।





