Oplus_19005472
झबरेड़ा 21 मार्च। नगर में श्री राम नवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री सनातन धर्म सभा झबरेड़ा द्वारा आगामी 26 मार्च बृहस्पतिवार को श्री राम कथा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रभु श्री राम की दिव्य कथा होगी,जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्री वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में चलेगी। इसके पश्चात, दोपहर 01:00 बजे नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न झांकियां और संकीर्तन मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सभा ने सभी सनातन प्रेमियों से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित इस आध्यात्मिक उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य धर्म लाभ कमाने की अपील की है।





