Oplus_16908288
झबरेडा 10 अप्रैल। कस्बा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एएसडीएम रुड़की के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए चालान काटे गए।

शुक्रवार को नगर पंचायत झबरेडा की टीम ने एएसडीएम रुड़की अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। इस दौरान मेन बाजार व मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों और लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिससे पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा। प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए कुल 18 लोगों के चालान काटे। कार्रवाई में 16 लोगों पर 500-500 का जुर्माना लगाया गया। वहीं जबकि 2 लोगों पर 100-100 का जुर्माना लगाया गया। एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर सामान फैलाकर या अवैध निर्माण कर आवाजाही बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर और भी कठोर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई है। इस अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का भारी बल मौजूद रहा। नगर पंचायत की ओर से मुख्य रूप से राजेंद्र गोयल,ज़ुल्फ़ान अली,तरुण सैनी,नसीर,गुड्डू आदि शामिल रहे। इस कार्रवाई के बाद से बाजार क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि शहर को व्यवस्थित रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।





