झबरेडा 2 फरवरी। एक व्यक्ति शराब पीकर गाली गलोच करते हुए हुड़दंग कर रहा था। पुलिस द्वारा रविवार देर शाम हुड़दंग कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांति भँग मे कार्रवाई की गई है।
झबरेडा थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रविवार देर शाम कस्बा निवासी अंकित शराब पीकर कस्बे में स्थित बस अड्डा के पास अमर जवान चौक के पास वहां से आने जाने वालों को गाली गलौज करते हुए हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उक्त को समझाने का प्रयास किया गया। व्यक्ति के नहीं समझने पर भी पुलिस द्वारा उक्त को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उक्त के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
