झबरेड़ा 19 फरवरी। पुलिस द्वारा बुधवार देर शाम चेकिंग व सत्यापन अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की 3 बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की निशान देही पर चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बुधवार देर शाम ग्राम मानकपुर आदमपुर मार्ग तिराहा के पास पुलिस दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी ।उसी समय ग्राम मानकपुर आदमपुर की ओर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आ रहा था ।पुलिस को देखकर उक्त बाइक सवार बाइक को पीछे मोड़कर दूसरी ओर भागने लगा। पुलिस ने उसको बाइक मोडते देख दौड़कर पकड़ लिया ।पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगने पर उक्त बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने लाया गया तथा पूछताछ करने पर उक्त दीपक पुत्र ललित उर्फ मुन्नू निवासी खेड़ामुगल हाल निवासी ग्राम लाठरदेवा हुण बताया ।पुलिस का कहना है कि उक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त की निशान देही पर चोरी की अन्य दो स्प्लेंडर बाइक बरामद भी की गई है । उक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।





