Oplus_16908288
झबरेड़ा 9 फरवरी। झबरेड़ा देर शाम अपने घर वापस जाते समय एक दुकानदार की बाइक दो दिन पूर्व रास्ते में उस समय चोरी हो गई जब वह रास्ते में बाइक खड़ी कर शौच करने लगा था। अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर निवासी सौरभ कुमार द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह झबरेड़ा कस्बा में नए मोबाइल बेचने व रिपेयरिंग की दुकान करता है। रविवार देर शाम जब वह कस्बे से दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह अपने घर मानकपूर आदमपुर जा रहा था तो उसी समय रास्ते में वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर तथा चाबी भी बाइक में ही लगी छोड़कर शौच करने लगा था ।उसी समय किसी अज्ञात चोर के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर बाइक चोरी की रिपोर्ट अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। तथा बाइक में चोर की तलाश की जा रही है।
