झबरेड़ा 20 फरवरी। कस्बा व क्षेत्र स्थित मस्जिद व मदरसो में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज मुस्लिम भाइयों द्वारा अदा कर अल्लाह से देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

कस्बा झबरेड़ा स्थित पुरानी जामा मस्जिद व कस्बे के मुख्य बाजार के पास स्थित दारुल उलूम मदरसा में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज मुस्लिम भाइयों द्वारा अदा कर देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के लिए कस्बे के अलावा ग्राम शीतलपुर ग्राम भक्तोंवाली से भी काफी संख्या में नमाजिओ द्वारा कस्बे की मस्जिद में आकर नमाज अदा की गई । कारी इस्तकार अहमद द्वारा नमाजियों को नमाज अदा कराई गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य बाजार के पास स्थित मदरसा के पास थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।





