Oplus_16908288
झबरेड़ा 25 जनवरी। ग्राम लाठरदेवा शेख में शनिवार को पिता पुत्र पर गांव के ही लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में थाने में तहरीर देकर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम लाठरदेवा शेख निवासी तमरेज अहमद द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसका भाई जावेद व भतीजा जुनैद अहमद दोनों गांव में एक ग्राम प्रधान के घर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में तस्लीम अहमद नसीम हुसैन अली अहमद फरानीस व हसीन अहमद द्वारा उक्त दोनों का रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे ।फरानीस ने फावड़ा तथा अन्य के द्वारा लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए तथा बामुश्किल से हमलावरो से पिता पुत्र को बचाया गया। दोनों घायलों को रुड़की सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिए गए हैं। थाना अध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर उक्त छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथा मामले में जांच शुरु कर दी गई है।
