झबरेड़ा 8 मार्च। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया तथा संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम झबरेड़ी कला में विकेश उर्फ मिलिट्री और मुकदमे के एक वादी के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को काफी समझाने का प्रयास किया और शांत रहने की हिदायत दी, लेकिन आरोपित नहीं माना और वह लगातार शांति व्यवस्था को चुनौती देता रहा। आरोपित द्वारा शांति भंग होने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपित विकेश उर्फ मिलिट्री को धारा बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर थाने लाया गया तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंहकांस्टेबल मुकेश तोमर मौजूद रहे।





