झबरेड़ा 7 फरवरी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर देकर कक्षा एक में पढ़ने वाले अपने पुत्र के साथ स्कूल के एक शिक्षक पर गलत तरीके से छुने तथा गलत काम करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र गांव के पास स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढता है। शुक्रवार को जब उसका पुत्र स्कूल गया तो स्कूल के ही एक शिक्षक द्वारा उसके पुत्र को गलत तरीके से छुआ गया तथा उसके साथ गलत काम किया गया। पीड़ित छात्रा ने घर लौटने पर सारी बात अपने परिजनों को बताई परिजनों ने शिक्षक की ऐसी हरकत देखते हुए तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है तथा अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।





