Oplus_16908288
झबरेड़ा 16 जनवरी। सड़क किनारे ट्रक डंपर आदि बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े नहीं करने के उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी कुछ ट्रक चालको पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। कस्बे में सड़क किनारे अक्सर कहीं भी ट्रक व डंपर खड़े देखे जा सकते हैं। जिससे सड़क दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
कस्बे व क्षेत्र वासियों द्वारा सड़क किनारे कोई भी बड़ा वहान नही खड़े करने की मांग शासन प्रशासन से की है।क्षेत्र में अधिक कोहरा पडने के कारण सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा कहीं भी सड़क किनारे ट्रक व डंपर तथा अन्य बड़े वाहन खड़े नहीं करने के आदेश पारित किए गए थे। घना कोहरा पड़ने से सड़क किनारे खड़े वाहनों में कार व दो पहिया वाहनों की कई बार टक्कर होने से बड़े हादसे होते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे वाहनों का खड़ा होना खतरे से खाली नहीं रहता। इस समय घना कोहरा पड़ रहा है। घना कोहरा पडने से सड़क किनारे खड़ा वाहन दिखाई नहीं पडने के कारण वहां से आने जाने वाले दूसरे वाहन टकरा जाते हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। कस्बा व क्षेत्र वासी चौधरी बिरम सिंह यशवीर सिंह तरुण कुमार यश मोद सुलेमान मलिक कालूराम आदित्य गुप्ता आदि का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण दुर्घटना होती रहती है। जो वाहन सड़क किनारे खड़े होता है उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि कस्बा व क्षेत्र में सड़क किनारे डंपर व ट्रक आदि बेवजह खड़ा होने से वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
