झबरेडा 12 फरवरी। पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कोटवाल आलमपुर श्यामपुर बाईपास रोड गुडचर्खी के पास अवैध सट्टे की खाई बाड़ी कर सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करता नजर आया पुलिस ने व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नसीम निवासी कोटवाल आलमपुर बताया तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1140 रुपए नगद बरामद भी किया गए। आरोपित के विरूद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।





