
झबरेड़ा 1 मार्च। क्षेत्र स्थित कंपनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झबरेडा क्षेत्र के गांव लाठरदेवा हुन स्थित असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक बाबूदास निवासी राजविहार कॉलोनी, ढन्डेरा, रुड़की द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी की देर रात करीब 1:45 बजे अज्ञात चोरों ने कंपनी के ORC भवन में सेंध लगाई। चोरों ने वहां से बिजली का लगभग 70 मीटर लंबा कॉपर केबल चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि कंपनी परिसर से कीमती कॉपर केबल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है।




