Oplus_16908288

झबरेड़ा 3 अप्रैल। कस्बे में स्थित इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पर शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की स्थिति पूरी तरह सामान्य नजर आई। पिछले कुछ दिनों से लग रही लंबी कतारें अब खत्म हो चुकी हैं और उपभोक्ताओं को आसानी से रसोई गैस उपलब्ध हो रही है।

गैस एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर नए दिशा-निर्देश शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन का अंतराल पर गैस सिलेंडर मिलने के आदेश जारी किए गए थे। इस आदेश के बाद क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सिलेंडर की किल्लत होने की अफवाह फैला दी गई थी। अफवाह के चलते पिछले लगभग एक हफ्ते से गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की भारी मारामारी मची हुई थी। कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग रही थी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।बता दें कि झबरेड़ा स्थित इस मुख्य गैस एजेंसी पर कस्बे के अलावा आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र के गांव साबतवाली,भक्तोंवाली,लोदीवाला,कोटवाल आलमपुर,शेरपुर खेलमऊ, सढोली,शीतलपुर,खरखड़ी,मानकपुर आदमपुर और डेलना आदि निर्भर हैं। शुक्रवार सुबह जब एजेंसी का दफ्तर खुला तो कतार में महज 20 से 25 लोग ही दिखाई दिए। दोपहर होते-होते स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और आने वाले उपभोक्ताओं को तुरंत गैस मुहैया कराई गई। गैस एजेंसी के कर्मचारी पवन सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से स्थिति में काफी सुधार है। उपभोक्ताओं के बीच फैला भ्रम दूर हो चुका है और अब भीड़ पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। गैस की कोई किल्लत नहीं है।




