झबरेड़ा 1 मार्च। होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में झबरेड़ा कस्बे में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह ने की। युवा नेता आदित्य ब्रजवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, वरिष्ठजनों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फूलों और गुलाल की होली के बीच उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। आदित्य ब्रजवाल ने सभी के साथ खुशियां साझा करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आदित्य ब्रजवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ‘देवतुल्य’ बताया। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि होली का यह पावन पर्व क्षेत्र के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारे आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आदित्य ब्रजवाल ने कहा झबरेड़ा की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अपार स्नेह देखकर मन अभिभूत है।






