झबरेड़ा 9 अप्रैल। पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पुलिस टीमें सक्रिय हैं। एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी लियाकत निवासी ग्राम हरजौली झोझा, की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लियाकत के घर पर अचानक दबीश दी। पुलिस को देखते ही आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहाँ आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।





