
झबरेडा 15 जनवरी। न्याय पंचायत के गांव में सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन जन की सरकार जन-जके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 51 शिकायतें मिली जिनमें कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा कुछ शिकायतों का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के गांव लाठरदेवा हूण में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत जनता दरबार आयोजित किया गया प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में लगभग 23 विभागों के इंस्टाल लगाए गए जहां पर आम जानकी समस्याओं का निस्तारण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ व दर्जाधारी देशराज कर्णवाल द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर ग्रामीणों की शिकायतों को सुना गया वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ द्वारा पेयजल ऊर्जा निगम जमीन संबंधी वृद्धा पेंशन के साथ-साथ राशन कार्ड और नलकूप के अधिक बिजली बिल की शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर हुई शिकायत को सुना गांव में खेल मैदान बनाए जाने की मांग के अलावा क्षेत्र में शराब के साथ-साथ अन्य नशा रोकने की भी मांग की गई देशराज कर्णवाल ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन की सुनवाई की जा रही है जिसकी मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है इसके अलावा गंभीर शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा प्रशासन और सरकार एक साथ मिलकर आमजन की सुनवाई करने में लगे हैं प्रभारी बीडीओ नारसन सुभाष सैनी ने बताया कि जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत जनता दरबार में 51 शिकायतें मिली जिनमें से 26 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग में जाकर शिकायतों का निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुदेश चौधरी चौ बृजपाल सिंह एसडीओ ऊर्जा निगम रिजवान अली मुख्य जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी नायब तहसीलदार युसूफ अली सिंचाई विभाग गोपाल सिंह जल संस्थान जे ई दिशू सैनी आयुर्वेद डॉक्टर करुणा नेगी पशु चिकित्सा अधिकारी झबरेड़ा रविंद्र कुमार उप निरीक्षक थाना झबरेड़ा रविंद्र सिंह होम्योपैथी डॉक्टर ए क्यू अंसारी आदि मौजूद रहे।
