झबरेडा 26 मार्च। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन के बंटवारे और मकान निर्माण को रोकने को लेकर उपजे विवाद से जुड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को ग्राम भगतोवाली में दिनेश कुमार नाम के व्यक्ति का अपनी ही भाभी के साथ जमीन के बंटवारे और मकान निर्माण कार्य को रुकवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दिनेश कुमार झगड़ा करने पर उतारू हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने आरोपित को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस की बात अनसुनी कर दी और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश जारी रखी। आरोपित के अड़ियल रुख को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। और उस उसके खिलाफ संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।





