Oplus_19005440
झबरेड़ा 5 अप्रैल। कस्बा में महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया है।रविवार को कस्बा झबरेडा में महर्षि कश्यप कमेटी द्वारा शारद मुनि जी और गुरु कालू बाबा जी की पावन प्रेरणा व छत्रछाया में गोगामेड़ी बस स्टैंड,अमर जवान चौक पर विधि विधान के साथ पूजन यज्ञ किया गया। उसके बाद प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। महर्षि कश्यप कमेटी सहित क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी और श्रद्धालु सपरिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा का शुभारंभ गोगामेड़ी बस स्टैंड,अमर जवान चौक से मुख्य बाजार,पुराना बाजार, मोहल्ला छावनी, मोहल्ला हरिजनान,रविदास मंदिर,शिव चौक तथा मेन मार्ग से होते हुए अमर जवान चौक पर समापन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह,अशोक धीमान,संरक्षक रामकुमार कश्यप शुभम राजकुमार अजय चरण कश्यप सावन सचिन अनुराग दीपक मनोज रोविनआदि मौजूद रहे।






