झबरेडा 24 मार्च। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है इस बात को चरितार्थ करते हुए ऋषिकेश एम्स में युवाओं की एक टोली ने सामूहिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, शुभम नौटियाल की छोटी बहन पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उपचार के दौरान उन्हें रक्त की सख्त आवश्यकता थी। जैसे ही यह सूचना स्थानीय साथियों और शुभचिंतकों को मिली, सभी ने एकजुट होकर मदद का हाथ बढ़ाया। 23 मार्च को बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने ऋषिकेश एम्स अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने शुभम नौटियाल की बहन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की। इस पुनीत कार्य में वीरेंद्र उर्फ लीलू, मोहित खुराना, गौरव कुमार,अजीत नौटियाल, सतेंद्र उर्फ लीलू, बोबी डॉनअमरीश खेवडीया, सोनू पीधी, दलीप पालीवाल,रोहित पालीवाल, अमन नौटियाल, छोटा,साकिब, सरफराज, फरमान एवं रोहित डिब्बा युवाओं ने अपना योगदान दिया। भगतोवाली व शीतलपुर के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार महाजन ने इस निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और आज के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुसीबत के समय हम सब एक हैं। संकट की घड़ी में अपनों के काम आना ही सच्ची सेवा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि बहन जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।





