झबरेडा 8 फरवरी। दुकान से घर वापस लौट रहे युवक दुकानदार से अज्ञात चोर बाइक लेकर पर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चारों ओर चेकिंग अभियान चला कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है
जानकारी के अनुसार मानकपुर आदमपुर निवासी सौरभ कस्बा झबरेड़ा में अपनी एक मोबाइल दुकान खोली हुई है। जहां पर वह नए मोबाइल बेचने तथा फोन रिपेयरिंग का काम करता है प्रतिदिन की भांति सौरभ सुबह अपनी दुकान पर आया और पूरा दिन दुकान पर काम करने के बाद शाम को दुकान बंद कर जब अपने घर गांव मानकपुर जा रहा था तो झबरेड़ा मानकपुर मार्ग पर रास्ते में भट्ठे के पास समय लगभग 7 बजे वह अपनी बाइक में चाबी लगी छोड़ पेशाब करने लगा तभी अज्ञात चोर आए और उसकी सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर फरार हो गए उसके द्वारा सड़क पर उनको पकड़ने के लिए हल्ला भी मचाया परंतु उसकी कोशिश ना काम रही सौरभ द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोरों को पकड़ने के लिए लिंक मार्गो पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोई अज्ञात चोर एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चुरा ले गए हैं सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए लिंक मार्गो पर चेकिंग अभियान चलते हुए मोटरसाइकिल चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोर पुलिस की हिरासत में होंगे।
