झबरेड़ा 24 फरवरी। कस्बे में आयोजित भव्य विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता साध्वी प्राची ने हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि केवल ‘बटोगे तो कटोगे’ का नारा पर्याप्त नहीं है, बल्कि ‘घटोगे तो भी कटोगे’ की स्थिति से बचना होगा। उन्होंने जातिवाद को दरकिनार कर हिंदू समाज को एक होने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिना पहचान और अस्तित्व संकट में होता।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए साध्वी प्राची ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि देश में संघ न होता, तो आज हिंदुओं की पहचान मिट चुकी होती और देश में भारी कत्लेआम मच जाता। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू ने भी लाल किले से संघ की देशभक्ति को स्वीकार किया था। साध्वी ने घोषणा की कि 100 वर्ष पूरे होने पर संघ अपनी युवावस्था में लौट रहा है। आजादी के बाद 70 वर्षों तक देशवासियों को झूठा इतिहास पढ़ाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों में ‘गजवा-ए-हिंद’ की कवायद और संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं। जिन्हें हिंदुस्तान से प्यार नहीं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ‘एक विधान, एक संविधान’ के साथ देश में जल्द ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून’ आना अनिवार्य है। तुम्हारी रक्षा करने कोई नहीं आएगा, अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी। दूसरों के घरों में हथियार तैयार होते हैं और हिंदुओं के घर में एक लाठी तक नहीं मिलती। उन्होंने कहा राम मंदिर के बाद अब मथुरा की बारी है। 6 दिसंबर 1992 की घटना को याद करते हुए साध्वी ने कहा कि वह स्वयं उस समय वहां उपस्थित थीं जब 550 साल पुराने कलंक बाबरी ढांचे को कारसेवकों ने साढे तीन घंटे में ढहा दिया था। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद मथुरा में श्याम मंदिर कृष्ण जन्मभूमि निर्माण की बारी है। एकजुटता से ही गुलामी की मानसिकता मिटेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और सहप्रांत कार्यवाहक अनुज कुमार ने कहा कि हिंदू समाज में आपसी द्वेष और छुआछूत ही पतन का मुख्य कारण रहा है। इसी बिखराव के कारण देश सदियों तक गुलाम रहा। उन्होंने बताया कि संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगे, लेकिन संघ हमेशा हिंदू हितों के लिए खड़ा रहा। उन्होंने हिंदुओं से स्वदेशी अपनाने और विदेशी सामान के बहिष्कार की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुनीता चौधरी,चौ मानवेंद्र सिंह, खंड प्रचारक माधव ,शुभम शर्मा, वीरेंद्र सैनी, आदित्य गुप्ता, पिंटू गर्ग, रोशन वाल्मीकि, अमित शर्मा, जसवीर सभासद, अंकुर गुप्ता, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र काला, सुदेश चौधरी, अलका सैनी, ममता देवी, रेनू सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





