
झबरेड़ा 25 मार्च। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए झबरेड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

थाना झबरेड़ा की चौकी इकबालपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम मोलना निवासी योगेश को उसके निवास से गिरफ्तार किया। वारंटी योगेश के विरुद्ध न्यायालय द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत भरण-पोषण की राशि अदा न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपित काफी समय से राशि का भुगतान नहीं कर रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। चौकी इकबालपुर इंचार्ज योगेश कुमार ने मुखबिर की सूचना और वारंट के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित वारंटी को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपित वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है।




