झबरेडा 1 फरवरी। आगामी पर्व संत शिरोमणी रविदास जयन्ती के दृष्टिगत थाना झबरेड़ा के ग्राम भगतोवाली मे ग्राम प्रधान भगतोवाली व शोभायात्रा के आयोजको एवं सीएलजी मेम्बर के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा आगामी पर्व संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर गोष्ठी करने हेतु आदेशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना झबरेड़ा अजय शाह व हल्का प्रभारी रविंद्र सिंह द्वारा ग्राम भगतोवाली स्थित रविदास मंदिर परिसर में आगामी सन्त शिरोमणी रविदास जयंती के उपलक्ष में आगामी शोभायात्रा को सकुशल शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के सीएलजी मेम्बर, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान प्रमोद महाजन,एंव शोभायात्रा के आयोजको के साथ गोष्ठी आहुत की गयी, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश के उपरांत सभी गणमान्य व्यक्तियों के सुझाव आमन्त्रित किये गये तथा रविदास जयन्ती को शांति पूर्वक मनाये जाने की अपील की गयी उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शोभायात्रा के दौरान गलत गतिविधि करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा समिति के सभी मेंबरों से आग्रह किया गया कि शोभायात्रा के दौरान होने वाली गलत गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए ताकि समय रहते उसे पर कानूनी कार्रवाई कर व्यवस्था को बनाया जा सके।जिसमें सभी आयोजको,सदस्यो द्वारा सहमति ब्यक्त की गई।





