Oplus_19005440
झबरेड़ा 20 जनवरी। लक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर में मंगलवार को 22वें दिन भी शुगर मिल कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।कर्मचारी का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
मंगलवार को धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भारतीय किसान रोड द्वारा की गई।लक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर में लगभग 300 कर्मचारी कार्यरत है कर्मचारियों को 16 माह से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार 16 माह से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। शुगर मिल कर्मचारियों द्वारा कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा शासन प्रशासन के अधिकारियों से भी वेतन दिलाने की मांग की गई। हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शुगर मिल में रखा शीरा बेचकर वेतन दिलाया जाएगा। शुगर मिल कर्मचारियों का कहना है कि शुगर मिल प्रबंधन उन्हें लगातार आश्वासन देकर उनकी अनदेखी कर रहा है। वर्तमान सत्र में शुगर मिल में गन्ने की पेराई भी नहीं हुई है ।जिससे शुगर मिल में लगी मशीनो को भी जंग लग जाने से उनकी स्थिति भी खराब होने के कगार पर है ।भारतीय किसान यूनियन रोड प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा का कहना है कि इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन तथा प्रशासनिक अधिकारी जब तक शुगर मिल कर्मचारियों का वेतन नहीं दे देते वह कंधे से कंधा मिलाकर शुगर मिल कर्मचारियों के साथ धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन रोड प्रदेश अध्यक्ष सचिन तोड़ा राजवीर सिंह मुबारक अली रविंद्र कुमार मेहता सिंह नवीन सैनी सत्येंद्र कुमार परवेज मैदान राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
