
झबरेड़ा 16 जनवरी। कस्बा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एक महिला सहित चार लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कस्बा निवासी प्रियंक कुमार द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कस्बे के मुख्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है ।आठ जनवरी की देर शाम लगभग 8:30 बजे वह अपनी सब्जी की दुकान बंद कर अपने घर पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला लुहारान में पहुंचा तो उसी समय मीनू देवी निवासी ग्राम बसवाखेड़ी थाना मंगलौर नितिन कुमार उक्त का रिश्तेदार तथा दो अन्य लोगों द्वारा पीछे से आकर उसे गाली गलौज करते हुए लोहे की राँड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रोड सिर में लगने से वह गंभीर घायल होने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया । झगड़ा होने का शोर सुनकर मोहल्ले वासी अपने घरों से बाहर आए। मोहल्ले वासियों को वहां आता देख हमलावर वहां से चले गए। मोहल्ले वासियों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु रुड़की स्थिति सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।




