झबरेड़ा 27 फरवरी। आगामी होली और वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महीने को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई।

शुक्रवार को झबरेडा थाना परिसर में क्षेत्राधिकार अभिनय चौधरी के नेतृत्व में आगामी होली और वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महीने को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने निर्णय लिया कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात में सुधार हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान खोजेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर कड़ा रुख अपनाया। क्षेत्राधिकारी अभिनय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में एक बड़ा हथियार है। इसका प्रयोग बेहद सोच-समझकर करें। कोई भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह साझा न करें, जिससे आपसी भाईचारे को ठेस पहुँचे। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खलल डालने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय शाह,नवीन चौहान, रोहित कुमार, रविंद्र सिंह,राजेंद्र कुमार, रामबीर, मुकेश, प्रमोद महाजन, सुशील पाटिल ,कुर्बान अली, सुलेमान, रिजवान, सुखपाल, भूरू,नीटू, याकूब, अमित, मुंतज़िर, शाहरुख, अनुज सैनी, श्रवण आदि लोग उपस्थित रहे।





