झबरेड़ा 27 फरवरी। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना झबरेड़ा के अंतर्गत ग्राम खजुरी में हरप्रीत नाम का व्यक्ति सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस के समझाने पर भी शांत नहीं हुआ और लगातार विवाद की स्थिति पैदा करता रहा। युवक के गलत व्यवहार से तनाव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस टीम ने आरोपित हरप्रीत को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।





