झबरेडा 1 मार्च। झबरेडा के मंगलौर मार्ग पर स्थित एक वेंकट हाल में भाजपाइयों द्वारा होली के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

रविवार को कस्बा झबरेडा के मंगलौर मार्ग पर स्थित एक वेंकट हाल में भाजपाइयों द्वारा होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री अजय तथा अन्य अतिथियों का पटका पहना और होली स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकम को रंगीन और भव्य बनाने के लिए लोकसंगीतकार रागिनी कलाकार बलराम मुढ़लाना ने होली व एकता गीतों से लोगों का मनोरंजन किया जिसका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया। होली मिलन पर भाजपाइयों द्वारा एक दूसरे पर फूल डालकर फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री अजय ने होली के पावन त्यौहार पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीतों के माध्यम से जीवन को जिया जाता है हमे मिल कर चलना होगा हम राजनीतिक लोग है हमसे बड़ा देश है हमें देश के विषय में सोचना होगा। देश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है।होली का त्यौहार बुराई नफरत को छोड़ अच्छाई की ओर बढ़े। हिंदू धर्म सबका कल्याण चाहने वाला है। मोदी की सरकार में देशवासी गरीबी रेखा से ऊपर उठे है। धामी के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि मैं रहूं ना रहूं देश रहना चाहिए और जाति में न बट कर हिन्दू बनने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल,आदित्य बृजवाल,जिलाअध्यक्ष डॉ मधु, रोमा सैनी,जितेंद्र कुमार,अमीलाल वाल्मीकि, गोविदपाल, महावीर सैनी, इंद्रेश मोती, मुकेश कश्यप, पवन तोमर, वैजयंती माला, कुलदीप सैनी,सचिन झबरेडी,सुबोध सैनी, शुभम, अक्षय आदि भाजपाई मौजूद रहे।





