झबरेड़ा 6 मार्च। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। खेल-खेल में शुरू हुई बच्चों की कहासुनी में परिजन भी शामिल हो गए, जिससे मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुँच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

झबरेडा थाना क्षेत्र के ग्राम डेलना के एक मैदान में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। मामला सुलझाने के बजाय दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मैदान में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मैदान में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से झगड़ा कर रहे तीन युवको सुमित कुमार, दीपक और रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपितो के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा चालान प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।





