Oplus_16908288
झबरेड़ा 16 मार्च। कस्बा स्थित गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की सोमवार को सुबह 7:00बजे से ही लंबी लाइन लग गई। लाइन में महिलाएं भी काफी संख्या में उपस्थित थी।बाद मे आधे से अधिक लोगों को बिना गैस सिलेंडर मिले ही दोपहर लगभग 1:00 बजे अपने घर मायूस होकर वापस खाली हाथ जाना पड़ा। कस्बा झबरेड़ा व ग्रामीण क्षेत्र में एक ही गैस एजेंसी स्थित है। इसी एक एजेंसी पर पूरा कस्बा सहित ग्राम कोटवाल आलमपुर,भक्तोंवाली,सुल्तानपुर,कुशालीपुर,शेरपुर खेलमऊ, सढ़ोली खरकड़ी,साबतवाली आदि कई गांव के लगभग 50000 की जनसंख्या इसी गैस एजेंसी पर निर्भर है। सरकार द्वारा गैस सिलेंडर लेने के लिए 25 दिन का समय मिलने का नियम लागू कर दिया गया है। 25 दिन में गैस सिलेंडर मिलने का नियम लागू होते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। गैस सिलेंडर लेने वालों में गैस सिलेंडर लेने के लिए होड सी मच गई। सोमवार सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर लोगों की भारी भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी व कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी द्वारा गैस एजेंसी पर आकर गैस एजेंसी संचालक व नोडल अधिकारी हर्षवर्धन रावत से बात की गई। गैस लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों से नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें सूचना दें ।गैस की कलाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोडल अधिकारी हर्षवर्धन का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई भी कमी नहीं है। सभी को बारी से गैस सिलेंडर मिल रहा है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए बाबूराम नवीन कुमार रोहित कुमार नरेश राजू सिंह राजवीर सिंह चौधरी बिरम सिंह आदि का कहना है कि वह गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर सुबह 7:00 बजे आए थे। दोपहर 1:00 बजे तक लाइन में लगने पर भी केवाईसी करने की बात कह कर उन्हें खाली हाथ वापस घर जाना पड़ रहा है।





