Oplus_16908288

झबरेड़ा 16 मार्च। झबरेड़ा व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार रात्रि तेज हवा तथा बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल धरती पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल धरती पर गिर जाने से गेहूं की पैदावार में कमी आ जाती हैं किसानों द्वारा बताई गई है साथ साथ गेहूं की फसल की कटाई करवाने में भी मजदूरों की मजदूरी भी बढ जाती है।

रविवार रात्रि कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ-साथ बारिश होने से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल धराशाई हो गई। किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं में सरसों की फसल धराशाई होने पर किसानों को भारी नुकसान होने से किसान परेशान है। कस्बा व क्षेत्रीय किसान राजपाल सिंह भोला सिंह यशवीर सिंह सुलेमान नीरज कुमार वेदांश काला सिंह कुलदीप सुखबीर सिंह अभय आदि का कहना है कि रविवार रात्रि हवा के साथ-साथ बारिश होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है । किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल धरती पर गिरते ही पैदावार में कम से कम 40% की कमी आ जाती है। पैदावार की कमी के साथ-साथ गेहूं की कटाई करने के लिए मजदूर भी अपनी मजदूरी बढ़ा देते हैं। जिससे किसानों को दोहरी मार पड़ती है। किसानों का कहना है कि प्रकृति की आपदा के चलते किसानों को जो नुकसान हुआ है उस पर सरकार को ध्यान देते हुए किसाने की मदद करनी चाहिए। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल धरती पर गिरने से इस बार किसान को उसकी लागत भी नहीं मिल सकेगी।




