झबरेड़ा 18 मार्च। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का उद्घाटन किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रों के रखरखाव और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बुधवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के थाने पहुँचने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके पश्चात थाना परिसर में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का रिबन काटकर व नारियल फोड़ कर पुलिस कर्मियों को भोजनालय की सौगात देते हुए उद्घाटन किया गया उसके उपरांत शस्त्रागार का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से शस्त्र चलवाकर उनकी दक्षता को परखा। उन्होंने मालखाने के व्यवस्थित रख-रखाव को परखते हुए थाना परिसर में साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया।एसएसपी भुल्लर ने बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में क्राइम ग्राफ में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी पुलिस को और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्य चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झबरेड़ा की सीमाएं उत्तर प्रदेश से लगी होने के कारण अपराधी अक्सर एक प्रदेश में घटना को अंजाम देकर दूसरे प्रदेश में शरण ले लेते हैं। इस अंतर्राज्यीय आवाजाही और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत और मुस्तैद गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी कावड़ यात्रा तथा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर थानों में जांच और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। और पुलिस को भी इसके लिए मुस्तैद रहना पड़ेगा वही पुलिस आम जानकी सुरक्षा और लायन आर्डर के लिए है कोई पार्टी बनने के लिए नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने की हिदायत दी वहीं लावारिस वाहनों की नीलामी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की भी समस्याएं सुनी।इस निरीक्षण के दौरान सीओ अभिनय चौधरी, इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह, एसआई रविंद्र कुमार, जय सिंह, योगेश कुमार, रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह और रामवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।





