झबरेड़ा 30 मार्च। न्यायालय से काफी समय से वांछित चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला गढ़ी बाहर कस्बा झबरेड़ा निवासी सैयाद न्यायालय में चल रहे एक मामले में काफी समय से लगातार फरार चल रहा था। आरोपित के लगातार पेश न होने पर न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ-साथ कुर्की वारंट भी जारी किया गया था। न्यायालय के सख्त रुख के बाद पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस टीम द्वारा ठोस सूचना के आधार पर आरोपित के घर पर अचानक दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित का चालान काटकर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सक्रियता से क्षेत्र के अन्य अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।





