झबरेड़ा 4 अप्रैल। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों में कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वारंटी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम ने न्यायालय से काफी समय से वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त मोहतसीम निवासी लाठरदेवा हुण को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गिरीश चौहान और होमगार्ड शिव कुमार शामिल रहे।





