झबरेड़ा 8 अप्रैल। पुलिस द्वारा वांछित और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत झबरेड़ा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए झबरेड़ा पुलिस टीम ने सवर सिंह निवासी पावटी मानकपुर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ न्यायालय द्वारा काफी समय से वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वारंटी को कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय सिंह राणा और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।





