Oplus_16908288
झबरेड़ा 8 अप्रैल। पुलिस ने अवैध सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर चलन करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

झबरेडा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोटवाल आलमपुर स्थित पंचायत घर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से सुखपाल निवासी कोटवाल आलमपुर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 940 नगद सट्टा पर्ची और पेन बरामद किए पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है।पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह कांस्टेबल बलदेव सिंह शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





