
झबरेडा 15 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बा में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया खिचड़ी प्रसाद सैकड़ो लोगों द्वारा किया गया।
कस्बा झबरेडा में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का वितरण कई स्थानों पर भोज के रूप में कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया उन्होंने इस मौके पर कस्बा वह क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। उन्होंने झबरेड़ा के शिव चौक पर लोगों द्वारा खिचड़ी भोज में भाग लिया और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर कस्बा वासी द्वारा खिचड़ी का प्रसाद लिया गया।
