झबरेड़ा 21 जनवरी। कस्बे में बुधवार को लावारिस हालत में घूम रही एक महिला को भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा अपने संरक्षण में लेकर उसका उपचार कराया जा रहा है।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति झबरेड़ा अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे के बाजार में 35 वर्षीय एक महिला लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर उन्होंने महिला को सेवा समिति कार्यालय लाया गया। पूछताछ करने पर महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।महिला का उपचार कराया जा रहा है। महिला की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना अध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि मानसिक रूप से कमजोर महिला कहां की निवासी है पता लगाया जाने का प्रयास किया जा रहा है।
