Oplus_16908288
झबरेड़ा 24 जनवरी। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव के एक छोर से दूसरे छोर पर बैठे व्यक्ति को भी भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है ।भाजपा सरकार द्वारा वी बी जी राम जी योजना के तहत बेरोजगारों को भी वर्ष में 125 दिन रोजगार दिए जाने की गारंटी दी गई है।
कस्बा झबरेड़ा मे सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं वी बी जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत किसान चौपाल कार्यक्रम में हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र रावत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। गरीबों को जहां सस्ते राशन की दुकान से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वही किसानो को उनकी आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में तीन बार किस्तों में ₹6000 प्रति वर्ष सीधे उनके खातों में दिए जा रहे हैं। जिससे छोटे किसानों को काफी लाभ पहुंच रहा है ।भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा वी बी जी राम जी के तहत बेरोजगारों को एक साल में 125 दिन रोजगार देने की गारंटी तय की गई है। इससे गांव में रहने वाले बेरोजगार मजदूरों को काफी राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी उस समय गरीबो तक योजनाओ का लाभ नहीं पहुंचा था भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना मे तैतीस प्रतिशत काम महिलाओ को मिलेगा किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा देश को मजबूत करने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु, दर्जाधारी देशराज कर्णवाल, डॉक्टर जोध सिंह ,अमीलाल वाल्मीकि, रोमा सैनी, कुलदीप सैनी ,सुशील त्यागी, ईश्वर त्यागी, सुदेश चौधरी ,पवन तोमर ,सुधीर गुप्ता, चौधरी बिरम सिंह, इंद्रेश मोती ,मुकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
