झबरेडा 9 फरवरी। पुलिस द्वारा काफी समय से वांछित चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को रविवार रात्रि उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ग्राम टिकोला कोतवाली मंगलौर निवासी अनुज काफी समय से डरा धमका कर हिंसक रूप से संपत्ति हड़पने के मामले व अन्य मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट के साथ-साथ कुर्की वारंट भी जारी कर दिए गए थे। पुलिस द्वारा रविवार रात्रि उक्त के घर पर दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उक्त वारंटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।
