Oplus_16908288
झबरेड़ा 10 फरवरी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि वर्तमान में तकनीकी युग में साइबर सेफ्टी महत्वपूर्ण है। साइबर क्राइम के मामलों में आम आदमी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे जाल में फसाया जाता है ।उस समय आदमी मानसिक दबाव में आ जाता है। उसी समय संबंधित थाने में सूचना देनी चाहिए ।जिससे समय रहते पुलिस सहायता प्राप्त हो सके।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाठरदेवा हुण स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में झबरेडा थानाध्यक्ष अजय शाह साइबर सेफ्टी कार्यशाला में कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है ।साइबर क्राइम को सुप्रीम कोर्ट ने भी डकैती के समान माना है। थानाध्यक्ष द्वारा इससे बचने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर क्राइम के बारे में सचेत रहें। और ऐसी स्थिति में आदमी को घबराना नहीं चाहिए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। इसके साथ-साथ महिला संबंधी अपराध छेड़छाड़,यौन उत्पीड़न के मामले व पोक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके वैधानिक अधिकारों के संबंध में भी बताया गया ।उन्होंने कहा कि हर समय उपलब्ध 112 नंबर डायल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है ।इस अवसर एस आई राजेंद्र सिंह विजय कुमार कांस्टेबल बसंत कुमार रीना देवी सँयोगिता कालेज प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह आलोक द्विवेदी संदीप वर्मा बीना देवी जितेंद्र पवार सुशील चौधरी राजेंद्र सिंह उस्मान अहमद तथा अलका रानी उपस्थित रहे।
