Oplus_16908288
झबरेड़ा 11 फरवरी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर गाली गलोच व मारपीट करने तथा सोलर प्लांट में चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम भलस्वागाज निवासी राजीव राणा द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम भलस्वागाज के पास स्थित सोलर प्लांट में ए एस ओ सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्य करता हूं ।दो फरवरी की रात्रि लगभग 12:00 बजे प्लांट में ड्यूटी दे रहे सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर ओवन कुमार राउंड पर थे। उसने देखा कि प्लांट में तीन लोग वायर काट कर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। सुपरवाइजर द्वारा उक्त लोगों को चोरी करते देखा तो शोर मचा दिया ।शौर होने पर उक्त तीनों लोग वहां से खेतों की तरफ चले गए। सुपरवाइजर द्वारा मुझे फोन कर बुलाया। घटनास्थल पर पहुंचा तो घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही वह कुछ लोगों को लेकर वायर काट रहे लोगों का पीछा कर उन्हें प्लांट से लगभग 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में पकड़ लिया ।उक्त तीनों विमल कुमार,सुमित कुमार व मुकेश कुमार ग्राम बाल्लूपुर निवासी थे। सोलर प्लांट में चोरी करने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त लोगों द्वारा हमारे साथ गाली गलोज व मारपीट कर भाग गए। उक्त लोगों में सुमित कुमार पूर्व में इसी प्लांट में हमारे साथ ही नौकरी करता था। जिसे चोरी करने के शक में हटा दिया गया था ।जिससे उक्त लोग पहले से ही हमारे साथ रंजिश रखते हैं। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
