झबरेड़ा 11 फरवरी। कार की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो युवती घायल हो गई ।घायलों को राहगीरों द्वारा डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया ।परिजनों के आने पर दोनों को रुड़की डॉक्टर के यहां ले जाया गया।
ग्राम बिलासपुर निवासी दो युवती गीता व माही इलेक्ट्रिक स्कूटी से रुड़की किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वह ग्राम माजरा मोड पर आई तो एक कार की चपेट में आ गई। कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दोनों युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई तथा घायल हो गई। दोनों घायलों को राहगीरों द्वारा डॉक्टर के यहां ले जाया गया। बाद में युवती के परिजनों के आने पर घायलों को रुड़की डॉक्टर के यहां इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों युवतियों का उपचार चल रहा है।
