झबरेडा 13 फरवरी। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने व उत्तराखंड को नशा मुक्ति करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्ति देवभूमि मिशन के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर अवैध शराब बनाने वाले तथा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर कुंजा बहादुरपुर रोड पर सुनेहटी आलापुर गेट के पास से एक व्यक्ति को दबोच लिया गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम बालेश निवासी सुनेटी आलापुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार बताया तथा तलाशी लेने पर उक्त के पास से 49 पप्वे देसी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। आरोपित को हिरासत में लेकर थाने लाया गया तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा कांस्टेबल देवेश सिंह मौजूद रहे।





